Spread the love

दमोह ! शिक्षक दिवस के मौके पर शहर में जगह-जगह गुरुओं के प्रति आभार जताने सम्मान समाराहो का आयोजन किया गया इसी कड़ी में लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की प्रख्यात शिक्षिकाओं अर्चना जैन, दीप्ति श्रीवास्तव और द्रोपदी ठाकुर को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।

लीनेस क्लब की अध्यक्षा स्मृति खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि वे समाज की दिशा और दशा तय करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही आने वाली पीढ़ियाँ संवारती हैं।
रोजी बग्गा ने शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि “शिक्षा वह प्रकाश है जो जीवनभर राह दिखाता है, और शिक्षक वही दीपस्तंभ हैं।”
क्लब की माया यादव ,सुनीता अग्रवाल ,भावना शिवहरे और सुधा मिश्रा ने सम्मानित शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, शॉल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम का संचालन पूजा सचदेव ने किया तथा आभार प्रदर्शन नर्मदा सिंह ने व्यक्त किया।
समारोह के अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में भी शिक्षक-समाज के प्रति सम्मान और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *