Spread the love

दमोह। मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज कार्यालय पुरानी कलेक्ट्रेट में मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज संगठन के जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन  डॉ पी एल शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारिणी के शिक्षक सदस्यो में मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री ठाकुर उमराव सिंह,निर्देशक मंडल सदस्य कमल सिंघई ,श्याम सुंदर शुक्ला राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कवि एवं साहित्यकार, एम सी जैन,कार्यवाहक अध्यक्ष  एम एल सरईया, गणेश दुबे ,तहसील अध्यक्ष  नन्हे भाई पटेल ,लक्ष्मण सिंह ठाकुर , हाकिम सिंह आदि शिक्षकों का सम्मान किया गया।उद्बोधन में  श्याम सुंदर शुक्ला ने सभी पेंशनरों को स्वयं के अहंकार से ऊपर उठ कर यह संसार जिसके  नियंत्रण में है उसको जानने का अच्छा अवसर है की सीख दी।साथ ही अवगत कराया कि चाहे कोई किसी भी ,कितने भी बड़े पद पर हो पर उसका निर्माण शिक्षक ही करता है।उमराव सिंह ठाकुर द्वारा मस्त रहो,गत के भय भविष्य की चिंता से दूर कर आज में रहने ,सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की सलाह दी।श्री एम एल सरैया  द्वारा बताया गया कि शिक्षक एक सम्मान का पद है यदि वह अपना कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करे तो उन्हें सम्मान अवश्य प्राप्त होगा।अंत में श्री पी एल शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आज के परिपेक्छ गुरु को अब दो हिस्सों में एक आध्यात्मिक गुरु एक शिक्षक गुरु में विभक्त हो जाने से अवगत करते हुए सर्व पल्ली डॉ राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी एक शिक्षक से राष्ट्रपति तक पहुंचने की यात्रा से अवगत कराया जिनके जन्म दिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है से अवगत कराया।कार्यक्रम के आयोजन में  अभय भट्ट, ललित चौबे महामंत्री, पी एन अहिरवार कोषाध्यक ,  धर्म दास अहिरवार आदि का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ अंत में  आर के मिश्रा अध्यक्ष पेंशनर समाज द्वारा अल्प सूचना पर सभी के उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *