Spread the love

जबलपुर। गढ़ा थानांतर्गत बीते दिनों पिशनहारी की मढिया स्तिथ सिंघई पेट्रोल पंप के पास बिना नबंर की स्विफ्ट कार में आए हथियारो से लैस 4 बदमाशो ने निजी चैनल के पत्रकार सुनील सेन के ऊपर स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के फर्जीवाड़े की खबरे चलाए जाने को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में गढ़ा पुलिस ने 3 आरोपियो को शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि 12.30 बजे गिरफ्तार किया है।वही अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।जहा पुलिस ने राजू खटीक,राज उपाध्यय और हमला कराने का मास्टर माइंड स्मार्ट सिटी के डारेक्टर अमित खरे को गिरफ्तार किया है।गौरतलब है की पत्रकार सुनील सेन लगातार स्मार्ट सिटी के डारेक्टर अमित खरे के हॉस्पिटल में हो रहे फर्जीवाड़े को लगातार उजागर कर रहे थे।जिसको लेकर स्मार्ट सिटी के डारेक्टर के द्वारा अपने गुर्गों से सुनील सेन को लगातार धमकियां दिलवाई जा रही थी।वही कुछ समय पहले जब सुनील से मेडिकल कॉलेज से देर रात खबर बनाकर अपने घर वापस लौट रहे थे।इस दौरान सिंघई पेट्रोल पंप के पास रेकी कर रहे स्विफ्ट कार आये चार बदमाशो ने सुनील सेन के ऊपर हथियारो से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *