Spread the love

बीते कई महीनो से कर रहा था परेशान
भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके में शादी से इंकार करने पर दूर के रिश्तेदार युवक ने चाकू से युवती की नाक काट दी। आरोपी उस पर दबाव बनाते हुए बीते कई महीनो से उसे तंग कर रहा था, बीते दिन उसने युवती को रास्ते से रोककर जर्बदस्ती अपनी बाइक पर बिठाकर आईटी पार्क के पास ले गया। वहॉ युवती के मना करने पर पहले तो उसने मारपीट की। इसी दौरान झूमाझटकी के बीच उसने युवती की नाक पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी नाक का आगे का हिस्सा कट गया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवार सहित एयरोसिटी इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती बारहवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसके समाज का ही दिनेश जाटव नाम का युवक पूर्व में उसके मोहल्ले में ही रहता था। अब वह सीहोर के दोराहा में रहता है, और मजदूरी करता है। एक ही समाज के होने के होने के कारण उनके बीच बीते कई सालो से पहचान है। युवती की बातचीत को आरोपी दिनेश जाटव प्रेम-प्रसंग कहते हुए युवती से शादी करने का कहने लगा। बात जब युवती के पररिवार वालों को पता चली तब उन्होंने इंकार करते हुए कहा की युवक और युवती दूर के रिश्ते में भाई-बहन हैं, इसलिये उनकी शादी नहीं हो सकती। लेकिन इसके बाद भी दिनेश युवती के साथ शादी करने की बात पर अड़ा रहा और लगातार युवती पर दबाव बनाते हुए उसे परेशान करने लगा। गुरूवार को दिनेश भोपाल आया और एयरपोर्ट ब्रिज के पास उसने युवती को रोककर जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर एयरोसिटी के पास ले गया। वहॉ उसने फिर से युवती पर शादी करने का दबाव डाला। युवती ने जब इंकार किया तब उसने मारपीट करते हुए अपने पास रखा चाकू निकालकर युवती पर हमला कर दिया। चाकू के वार से युवती की नाक का अगला हिस्सा कट गया उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने दिनेश जाटव के खिलाफ मामला कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *