Spread the love

इन्दौर। होस्टल मेस की राशन सामग्री के बिलों के भुगतान हेतु प्राचार्य द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद एक ट्रेप कार्रवाई में लोकायुक्त इंदौर टीम ने प्राचार्य को रिश्वत की राशि रूपए तीस हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा। मामला शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जोबट जिला अलीराजपुर का है जहां पदस्थ शिक्षक और होस्टल वार्डन प्रभारी सिकदार कनेश ने लोकायुक्त को मामले में शिकायत की थी। सिकदार कनेश ने अपनी शिकायत में लोकायुक्त को बताया था कि वह माह नवम्बर 2022 से होस्टल वार्डन के प्रभार में पदस्थ होकर, होस्टल को संचालित कर रहा था, उसके द्वारा माह जून एवं जुलाई 2024 की अवधि में छात्रों के मेस संचालन हेतु क्रय की गई राशन सामग्री (गेहूं, दाल, चावल, फल, सब्जी इत्यादि) के 4.50 लाख रुपये के बिलों के भुगतान किये जाने हेतु शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जोबट जिला अलीराजपुर के प्राचार्य अभिषेक पाण्डे ने उससे 10 प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में मांगी। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी प्राचार्य अभिषेक पाण्डे के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर एक टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा प्राचार्य अभिषेक पाण्डे को उसके जोबट स्थित शासकीय आवास पर रिश्वत राशि 30,000 लेते हुए रंगेहाथ ट्रैप किया गया फिलहाल जांच कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *