Spread the love

तीन आरोपी गिरफ्तार कर लूट के नगदी, टेवलेट आदि सहित घटना में प्रयुक्‍त दो मोटर सायकिलें व 315 बोर कट्टा जप्‍त
गुना।  पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्‍परता से कार्यवाहियां कर इन अपराधों के यथाशीघ्र खुलासे किये जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में जिले के मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे और उनकी टीम द्वारा विगत दिवस थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक के केस कलेक्‍शन कर्मचारियों से लूट-डकैती की घटना के मामले में तत्‍परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार कर जिनसे लूट के नगदी, टेवलेट आदि सहित घटना में प्रयुक्‍त दो मोटर सायकिलें व 315 बोर कट्टा जप्‍त किए जाने में उल्‍लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
विगत दिनांक 28 अगस्‍त 2025 को फरियादी जितेन्‍द्र प्रजापति निवासी ग्राम गावरी थाना राघौगढ़ ने मृगवास थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि वह बीनागंज की बंधन बैंक के कैश कलेक्‍शन का काम करता है । आज वह और उसके साथी देवेन्‍द्र व हिमांशु वटावदा व उसके आसपास के गांवों से कलेक्‍शन कर अपनी-अपनी मोटर सायकिलों से बीनागंज जा रहे थे कि रास्‍ते में पीपलहेड़ा गांव के पास दो वाईकों से आए कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसे और देवेन्‍द्र को रोक लिया और एक ने कट्टा दिखाकर उनके दोंनों के बैग, जिनमें कुल 1,53,410/-रूपये नगदी, दो टेवलेट, दो फिंगर डिवाइस व अन्‍य दस्‍तावेज रखे हुए थे, को छीनकर भाग गए । इस घटना पर से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 129/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना का शीघ्र खुलाशा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं लूटा हुआ माल बरामद करने के निर्देश दिए गये । निर्देशानुसार मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे द्वारा अपनी टीम के साथ प्रकरण की गहनता से विवेचना की गई एवं विवेचना में आए तथ्‍यों के आधार पर प्रकरण में डकैती की धारा 310(2) बीएनएस व आर्म्‍स एक्‍ट की धारा 25(1-बी)(ए) इजाफा की गई । पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाया गया साथ ही विभिन्‍न तकनीकि संसाधनों की मदद लेकर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गये । जिसके परिणाम स्‍वरूप गत् दिनांक 06 सितंबर 2025 को मुखबिर सूचना पर प्रकरण में तीन संदेही 1-प्रदीप पुत्र पर्वत सिंह अहिरवार उम्र 20 साल, 2-सुनील उर्फ रोहित पुत्र निरंजन मीना उम्र 19 साल एवं 3-बनबारी पुत्र ओमप्रकाश कुशवाह उम्र 29 साल निवासीगण ग्राम सुंदरपुरा थाना चांचौड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्‍य तीन साथियों के साथ मिलकर लूट-डकैती की उक्‍त घटना करना स्‍वीकार किया । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की निशादेही से लूट के कुल 35 हजार रूपये नगद, दो टेवलेट, बैग आदि सहित आरोपियों द्वारा घटना में उपयुक्‍त दो मोटर सायकिलें तथा 315 बोर कट्टा बरामद किया जाकर प्रकरण में तीनों को गिरफ्तार किया गया एवं जिन्‍हें आज माननीय न्‍यायालय पेश किया जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार शेष तीन और आरोपियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है, जिनकी तलाश जारी है और जिन्‍हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर शेष माल बरामद किया जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *