रक्तदाता रक्तदान भी कर सकेगें

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि एक नई व्यवस्था लागू कर रहे है जिसका नाम है ”सुनवाई भी, सेवा भी”तो इस व्यवस्था के तहत् हर मंगलवार जनसुनवाई स्थल पर 14 अलग-अलग काउंटर लगाने जा रहे हैं जिसमें लोगों को अलग-अलग तरह की सुविधा मिलेगी। विशेष पहल के रूप में 15वीं सुविधा रक्तदान शिविर होगी, जहॉ पर एयर कंडीशन वाहन में इच्छुक लोग रक्तदान कर सकेगे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि वहाँ पर 14 अलग- अलग तरीके के काउंटर्स हैं जिसमें आवेदन लिखने की निशुल्क सुविधा, आयुष्मान कार्ड , 70 साल से अधिक के लोगों का आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, किसानों की फार्मर आईडी, समग्र में सुधार, आधार में अपडेट और पशुओं से संबंधित वहॉ पर किसान बहुत बड़ी संख्या में आते हैं तो कृषि और पशुपालन से संबंधित सेवाएं वहां पर लोगों को देने का काम करेंगे इस प्रकार अलग-अलग तरीके की सेवाएं जो आम जनता के लिए उपयोगी हैं यह सेवाएं मंगलवार को सुबह 11 बजे से लेकर के जन सुनवाई खत्म होने तक उपलब्ध रहेगी।
