Spread the love

विदेश में नौकरी पाने के अवसर को कैसे करें प्राप्त, युवा संगम में पाएं सही दिशा

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया इस बार युवा संगम 23 सितंबर को पीजी कॉलेज में आयोजित किया जायेगा। पीजी कॉलेज में रखने का उद्देश्य यहां बड़ी संख्या में युवा पढ़ाई करते हैं, आगे चलकर उनके लिए रोजगार और स्व-रोजगार के लिए संभावना अच्छी रहे, इसलिए इस बार युवा संगम पीजी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया युवा संगम में चार कंपोनेंट लिए गए हैं। पहला कुछ अच्छी कंपनियां युवाओं को ऑफर लेटर देगी, दूसरा स्वरोजगार के लिए ऋण युवाओं को दिया जाएगा, तीसरा दमोह की लोकल कंपनियां यहां पर आएंगी और लोकल रोजगार के लिए अवसर भी रहेंगे।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया चौथा कंपोनेंट इस बार जोड़ा गया हैं जिसमें जर्मनी से कुछ लोग आ रहे हैं यहां पर एक ओरियंटेशन युवाओं के लिए करेंगे, जर्मनी में कौन-कौन से पदों पर भारतीयों के लिए नौकरियों के अवसर हैं और उसके लिए पात्रता की शर्तें क्या है जिसके लिए युवाओं को क्या-क्या करना पड़ेगा, योग्यताएं क्या हैं, यह ओरिएंटेशन सेशन युवा संगम में रखा जा रहा हैं।

            उन्होंने दमोह जिले के सभी युवाओं से आग्रह करते हुए कहा ऐसे विद्यार्थी जो विदेश जाकर कर नौकरी या काम करना चाहते हैं, वे इस सेशन में जरूर आए, जानकारियां प्राप्त करें कि विदेश में नौकरी कैसे प्राप्त की जा सकती हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने स्पष्ट किया कि जर्मनी से वह रोजगार के लिए नहीं आ रहे हैं, केवल ओरिएंटेशन सेंशन करने के लिए आ रहे हैं, आपको जानकारी दी जाएगी इसके बाद आगे एक रोजगार शिविर लगाया जाएगा जिसमें वे नौकरियां भी देंगे, यह दमोह जिले के लिए अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर शुरुआत करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *