
नरसिंहपुर ! कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 124 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती पटले ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में जनसुनवाई के उन आवेदन पत्रों का निराकरण करना होगा। जिला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार और अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
