Spread the love

सेवा पखवाड़ा के संबंध में भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित हुई

दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में ‘सेवा पखवाड़ा’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला प्रभारी सतानंद गौतम, जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, अरूण तिवारी, महेश पटेल, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, पूर्व महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन मंचासीन रहे। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला प्रभारी सतानंद गौतम ने कार्यकर्ताओं से समाज में जमीन व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तपोनिष्ठ और राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं। मध्यप्रदेश भाजपा की नर्सरी है और यहां से जीत का रथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल आयोजन नहीं, बल्कि जनता के बीच भरोसे का सेतु बनाने का अभियान है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचना है।  नेताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से जनता में विश्वास और भरोसा पैदा करना है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर जनता से संवाद करें और योजनाओं की जानकारी दें। यह पखवाड़ा ऐतिहासिक होगा और समाज को सेवा, संस्कार और विचारों की दृष्टि से जागृत करने का अवसर बनेगा।

नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना लक्ष्य

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि नए कार्यकर्ताओं का निर्माण और संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सीमित दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों को जोड़ना होगा। कार्यकर्ताओं को सीमित दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने युवाओं को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया।

जिला महामंत्री महेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मंत्र है “सेवा परमो धर्मः”, यानी सेवा ही परम धर्म है। सेवा पखवाड़े में 15 दिनों तक 15 कार्यक्रम होंगे। रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्रबुद्धजन संवाद जैसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता लानी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जिला महामंत्री अरूण तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। ‘सेवा पखवाड़ा” के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 6 से 10 सितंबर तक जिला स्तर और 11 से 13 सितंबर तक मंडल स्तर में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी, 19 -20 सिंतबर को प्रबुद्वजन सम्मेलन और 21 से 25 सिंतबर तक खेल प्रतियोगिताएं  का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 और 28 सिंतबर को दिव्यांग और विशिष्टजनों का सम्मान किया जाएगा। हमें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर खादी की सामग्री क्रय कर जन-जन को जागरूक करके स्वदेशी को बढ़ावा देना है।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी एवं आभार प्रकट जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने किया।  कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय, संजय सेन, मनीष तिवारी, करण सिंह लोधी, जिला मंत्री कपिल शुक्ला, श्रीमती श्यामा उरैती, भारत सिंह, भरत यादव, श्रीमती विनीता कुलस्ते, रानू नामदेव, श्रीमती सुधा सेन, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला सह मीडिया प्रभारी सिमरन जैन सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *