Spread the love

दमोह: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.पी पटेल एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रर्मेंद्र जैन के द्वारा सरस्वती  पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ  “जंगल जंगल बात चली है पता चला है गीत” के साथ किया गया। जिले के सभी विकासखडों से जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चयनित पर प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रश्न मंच का संचालन क्विज मास्टर कमलेश सेन द्वारा किया गया।

            सीनियर वर्ग से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के छात्र अभय चौरसिया एवं शासकीय सरदार पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा भुवनेश्वरी चक्रवर्ती ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर वर्ग में सांदीपनि विद्यालय जबेरा से कु. ओवी जैन एवं आर्जव जैन  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन मास्टर ट्रेनर मोहन राय  एवं क्विज मास्टर कमलेश सेन के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित वरिष्ठ वर्ग एवं कनिष्ठ वर्ग से एक-एक छात्र एवं एक- एक छात्रा प्रतिभागी अक्टूबर माह में पेंच अभ्यारण सिवनी भ्रमण हेतु जाएंगे।मार्गदर्शी शिक्षकों में प्रमुख रूप से बहादुर सिंह ठाकुर, माखन साहू, रेखा सिंह, के.के यादव उपस्थित रहे। उत्कृष्ट  विद्यालय प्राचार्य आर.पी पटेल, इको क्लब प्रभारी मोहन राय व कार्यक्रम प्रभारी प्रमेंद्र जैन के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं का मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एस.के नेमा एवं एडीपीसी शैलेंद्र असाटी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *