
बालाघाट। लामता थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर को पीडि़ता की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9-10 फरवरी को शादी थी। उसके छह दिन बाद उसकी बेटी जंगल में बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान उनके गांव में अपने ससुराल में रहने वाला युवक पहुंचा। उसने डरा-धमकाकर जबरदस्ती बलात्कार किया। उनकी बेटी को 9 सितंबर को जब उल्टी हुई तब इस घटना का खुलासा हुआ। डॉक्टर से चेकअप कराने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद 11 सितंबर को मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा-64 (2) एम, 64 (2)एच, 65(1), 351(3) बीएनएस, 3, 4 (2), 6 पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना लामता एवं सायबर सेल बालाघाट के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया। एसपी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10000 रूपये इनाम की घोषणा की गई थी। बताया गया कि आरोपी ने 6 माह पूर्व पीडि़ता से दुष्कर्म कर नागपुर चला गया था। आरोपी का केवल हुलिया, पीडि़ता को ज्ञात था। आरोपी के हुलिये के आधार पर प्रोट्रेट बनाया गया। साथ ही आरोपी के ग्राम पुराने स्कूल के मित्र, जो नागपुर में रहता है उसकी भी सहायता आरोपी की तलाश हेतु ली गई। हुलिये के आधार पर करीबन 40-50 सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये। साथ ही 4-5 संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अथक प्रयास कर गहनता से पूछताछ की गई। बाद पूछताछ के आडियो विडियो पीडिता एवं पीडिता की माता को जिला बालाघाट के अस्पताल में भेजे गये। पीडिता एवं माता द्वारा 5 संदेहियो में से फोटो वीडियो एवं आवास के आधार पर एक संदेही को चिन्हित किया गया। बाद आरोपी की शिनाख्तगी पीडिता एवं माता एवं ग्रामिणजनों के समक्ष करने के उपरांत आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों से प्राप्त किये जा रहे है।
