Spread the love

दो महिलाओ को शादी का झांसा देकर रेप और लाखो की रकम ऐंठने का मामला

सपा उम्मीदवार मिर्ची बाबा की प्रस्तावक थी फरार महिला

पूर्व में अपने भाई के साथ गबन के मामले में जा चुकी है जेल, वहीं मिली थी मिर्ची बाबा से
भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके में शातिर दंपत्ति द्वारा दो महिलाओ को शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर अशलील वीडियो बनाने के साथ ही दोनों महिलाओं से 40 लाख और 45 लाख रुपए हड़पने के मामले में कई चौकांने वाले खुलासे हो रहे है। आरोपी पति फिलहाल पुलिस गिरफ्त में है, जबकि पत्नि बच्चे को साथ लेकर फरार हो गई है। पति ने पुलिस को बताया की इस साजिश में उसकी पत्नी भी शामिल थी। आरोपी ने पत्नि को मॉ बताकर पीड़िताओ से मिलवाया था, महिलाओ से घर में शारीरिक संबध बनाने और अशलील वीडियो बनाने की प्लानिंग पत्नि करती थी, और महिलाओ से शारीरिक संबध बनाते समय उसकी पत्नि ने आपत्तिजनक वीडियो बनाये थे। शिकायत की जॉच के बाद थाना पुलिस ने 2-3 सितंबर को प्रकरण दर्ज किये थे।

गिरफ्तार पति से ज्यादा शातिर है उसकी फरार पत्नि
कॉर्पोरेट कंपनी और बैंक में काम करने वाली विधवा महिलाओं से यौन शोषण करने वाले गिरफ्तार आरोपी पति अविनाश प्रजापति की फरार चल रही दूसरी पत्नी पत्नी चंद्रिका पालीवाल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आये है। चंद्रिका पालीवाल सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की तरफ से नामांकन दाखिल करने वाले मिर्ची बाबा की तरफ से प्रस्तावक भी थी। उसने चुनाव आयोग के समक्ष 2023 में हलफनामा में हस्ताक्षर भी किए थे। अविनाश प्रजापति मूलतः नरसिंहपुर जिले का रहने वाला है। वह डेढ़ साल पहले ही भोपाल में रहने आया है। इससे पहले वह शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित रोहित नगर में रहता था। चंद्रिका पालीवाल उसकी दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी को वह तलाक दे चुका है। उसके पिता नरसिंहपुर में ग्राम सहायक थे। अविनाश के खिलाफ लोहे का सरिया बेचने के नाम पर, एप बनाने के नाम पर और निवेश करने का झांसा देकर लोगों से पैसा ऐंठने की एफआईआर है। बताया जा रहा है कि अब तक उसने करीब पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का हेर-फेर किया है। वहीं चंद्रिका पालीवाल भी मूलतः राजगढ़ जिले की रहने वाली है। यहां मिसरोद इलाके में एक ऑटो मोबाइल कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव का काम करती थी। यहां उसकी लग्जरी कार खरीदते समय आरोपी पति अविनाश प्रजापति से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों ने सहमति से शादी कर ली थी। पुलिस से पता चला है कि अविनाश प्रजापति से कहीं ज्यादा शातिर उसकी दूसरी पत्नी चंद्रिका पालीवाल है। उसका भाई सूरज पालीवाल है, वो भी बहन की ही तरह ही काफी शातिर है। तीनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित थाना चिरगांव में 24 अप्रैल, 2023 में गबन का प्रकरण दर्ज हुआ था। इस मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए थे। गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद मिर्ची बाबा के साथ पति-पत्नी की मुलाकात हुई थी। फिलहाल पुलिस प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही चंद्रिका पालीवाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मैकेनिकल इंजीनियर है अविनाश, नुकसान होने पर पत्नि के साथ शुरु किया फर्जीवाड़ा
पुलिस पूछताछ में सामने आया की आरोपी अविनाश नरसिंहपुर का रहने वाला है। उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, पहले वह ठेकेदारी करने के साथ ही व्यापारियों को बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का भी काम था। अपने कारोबार से वह महीने में दो लाख से अधिक कमाता था। लेकिन जितना पैसा वह कमाता था, उतना खर्च भी करता था। आरोपी पत्नि चंद्रिका अविनाश की दूसरी पत्नी है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अविनाश के परिवार वालो ने उसकी शादी कर दी थी, लेकिन पहली पत्नी से अनबन के चलते उसका तलाक हो गया था। पहली पत्नि से तलाक के बाद अविनाश की मुलाकात नरसिंहगढ़ की रहने वाली चंद्रिका से हुई थी। बाद में उसने चंद्रिका से दसूरी शादी कर ली। शादी के बाद उसे कारोबार में नुकसान होने लगा। उसके खिलाफ कई लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराईं।

2023 से दंपत्ति मेट्रिमोनियल साइट से तलाकशुदा महिलाओं को बना रहे थे निशाना
अविनाश की ठगी में उसकी पत्नि चंद्रिका ने भी इसमें उसका साथ दिया। साल 2023 से दोनों ने मेट्रिमोनियल साइट से तलाकशुदा महिलाओं को ठगना शुरू किया। आरोपी ने पहले तो शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल पोस्ट की। इसके बाद पांच महीने के भीतर दो महिलाएं उसके संपर्क में आईं। आरोपी ने उन दोनों महिलाओं को शादी का झांसा देकर उन दोनो के साथ दुष्कर्म किया बल्कि कारोबार में निवेश के नाम पर दोनों महिलाओं से 40 लाख और 45 लाख रुपए भी लेकर हड़प लिए। कई महीनो तक शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं को धमकाते हुए शादी करने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *