किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो दुर्घटना मुक्त रखा जाये-पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी


दमोह। नवरात्रि पर्व और अगामी दशहरा, जवारे विसर्जन की व्यवस्थाओं के मद्देनजर कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक ने आज नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने रामदल जुलूस, जवारे विसर्जन, दशहरा चल समारोह एवं विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हो चुकी है, शांति समिति की बैठक में जो-जो पाइंट आये थे, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और संबंधित विभागो के अधिकारियों के साथ भ्रमण किया है। उद्देश्य पिछले साल जो अच्छी बातें लागू की गई थी पुन: फालो किया जाये। उन्होंने कहा और इम्प्रूव किया जा सकता है, वह प्लान जोड़ा जाये । कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा रामदल जूलूस का पूरा मार्ग देखा और देवी जी विर्सजन मार्गों का अवलोकन किया गया है, साथ ही बड़ी देवी में पर्व के दृष्टिगत भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा गया है। उन्होनें कहा नवाचार कर लोगो और श्रद्धालुओं की सुविधा, आयोजको एवं समाज की सुविधा के तहत् कोई भी कार्य समाज के सारे लोगो से चर्चा कर, विचार लेकर कैसे अच्छे तरीके किया जा सकता है, किया जायेगा। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये जायेगें, सारे कैमरो की चैकिंग चल रही है, सभी को व्यवस्थित, सुनिश्चित कराया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा शांति समिति की बैठक हुई है, नवरात्रि पर्व के अलग-अलग पहलू हैं, त्यौहार के उसी तत्वाधान में भ्रमण पर निकले हुये है। रामदल जुलूस, अखाड़े, जवारे का जुलूस और दशहरा विसर्जन आदि की पूरी प्रक्रिया के तहत क्या सुविधा दे सकते है और पिछली बार की तरह प्रयास होगा की किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो दुर्घटना मुक्त रखा जाये। सुविधाएं लोगों को मिल जाये और नवाचार के विषय में कलेक्टर मैडम ने निर्देश दिये है, दुर्घटनाएं हम बचा पायें प्रयास किये जायेंगे। भ्रमण के दौरान सहायक कलेक्टर ऋषिकेश वियज ठाकरे, एडीशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम आरएल बागरी, सीएसपी एचआर पाण्डे सहित अन्य अधिकारीगण साथ थे।
भ्रमण के पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नवरात्रि पर्व को लेकर जिला अधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा त्यौहार सौहाद्र पूर्ण वातावरण में संपन्न हो, व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, समस्त एसडीएम सहित जिला अधिकारीगण मौजूद थे।
