
दमोह ! दिनांक 17/9 /2025 को लगभग शाम 6:00 बजे जनक सिंह लोधी निवासी ग्राम मगरदा थाना पथरिया ने थाना पथरिया उपस्थित हो रिपोर्ट लेख कराई कि उनका नाबालिग लड़का, जो लगभग 13 वर्ष का है, स्कूल जाने की कहकर दिनांक 16 /9/ 2025 को घर से निकला था लेकिन अभी तक वापस नहीं आया।
सूचना पर थाना में अपराध क्रमांक 581 /25 पंजीकृत कर मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा विवेचना कार्यवाही शुरू की तथा तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा बालक की तलाश की गई। जिसको परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस द्वारा कुछ ही देर में दस्तयाब कर लिया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत नाबालिग को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
