पथरिया| नगर परिषद सीएमओ रितु पुरोहित , नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा, उपयंत्री आकाश राठौर के मार्गदर्शन में दमोह रोड स्थित बड़े तालाब के घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। जहां घाट एवं मंदिर परिसर में सफाई की गई। इस दौरान सफाई एंबेसडर कन्हैया राज विश्वकर्मा के साथ नगर परिषद के कर्मचारी शामिल रहे।

