किसानों की अनेक समस्याओं का हुआ निराकरण

दमोह: शासन द्वारा जहां एक ओर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर अनेक प्रकार की आयोजन आयोजित कराये जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिले की हिंडोरिया उप तहसील मुख्यालय में अधीक्षक भू अभिलेख वर्षा दुबे द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, पी एम सम्मान निधि सहित राजस्व शिविर का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं का तत्काल ही स्थल पर निराकरण करते हुए अन्य कुछ योजनाओं के शीघ्र ही निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षक भू अभिलेख वर्षा दुबे ने शिविर में उपस्थित किसानों की फार्मर रजिस्ट्री,पी एम केवाईसी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत न मिलने पर, परिमार्जन सहित उनकी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का हल करने सहित अन्य किसानों की विभिन्न समस्याओं का तत्काल ही पटवारी से निराकरण कराया गया। इसके अलावा किसानो के नामांतरण, सीमांकन ,बटवारा, नक्शा, वटाकन आदि की भी समस्याएं सामने आने पर उनके नियमानुसार आवेदन देते हुए निराकरण कराए जाने की बात कही। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार हिंडोरिया प्रीतम सिंह, राजस्व निरीक्षक धनीराम परस्ते, ऑपरेटर सूर्या कुमार चढ़ार, पटवारी नीतू यादव ,गौरव पटैल, संजू गोस्वामी सहित सर्वेयरो सहित बड़ी तादाद में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
इसके बाद सेवा पखवाड़ा के चौथे दिवस में अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती वर्षा दुबे ने एक बार फिर आनू, भदौली, गूंजी,सडिया, मड़िया ग्रामों का भ्रमण कर आरोग्य केंद्रों, ग्राम पंचायत भवन एवं विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों का निरीक्षण किया। विभिन्न स्कूलों में विकसित भारत के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
