Spread the love

राजीव भवन में ली शहर कागे्रस की बैठक
छिंदवाड़ा। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने मंगलवार को राजीव कांग्रेस भवन में शहर संगठन की बैठक ली। सम्बोधित करते हुए संगठन को सशक्त करने पर उन्होंने जोर दिया और कहा कि संगठन में कोई छोटा और कोई बड़ा नहीं होता। संगठन में सभी की भूमिका अपनी-अपनी जगह पर महत्वपूर्ण है। शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक के प्रभारी, जोन प्रभारी व नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वर्तमान में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा संगठित रूप से आंदोलन व प्रदर्शन किए जा रहे हैं, इससे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व जोश का संचार हो रहा है। उन्होंने रिक्त पदों पर अविलम्ब नियुक्ति करने व नगर निगम क्षेत्र की वार्डवार बैठक प्रतिमाह करने व उसकी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आयोजित बैठक में संगठन को लेकर सुझाव भी प्रस्तुत किए जिन्हें सुनने के उपरांत उन्होंने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को अविलम्ब अमल में लाने की बात कही साथ ही अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। नकुलनाथ तीन दिनी दौरे पर मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचे नकुलनाथ का कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने पुष्प गुच्छ व पुष्पहार से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने उनकी आगवानी की। इस दौरान कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
आठ साल की लूट का जवाब मांग रही जनता
इससे पहले सुबह इमली खेड़ा हवाईपट्टी परपत्रकारों से चर्चा की। नकुलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के सतत विरोध के उपरांत जीएसटी में कटौती करना पड़ी। यह भाजपा की भूल सुधार है जिस पर उन्हें जनता से खुले दिल से माफी मांगनी चाहिए। भाजपाई जीएसटी में कटौती परउत्साह मना रहे हैं लेकिन जनता पिछले आठ्र साल तक जीएसटी के बहाने हुई लूट का हिसाब मांग रही है। जनता को राहत देने का अभिनय करने वाली भाजपा के सारे प्रपंच जनता जान व समझ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *