Spread the love

दमोह ! महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अति0पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया जिला दमोह के निर्देशन में एवं उप पुलिस अधीक्षक म0सु0शा0 श्री सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जागरुकता अभियान अभिमन्यु संचालित किया जा रहा है अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, लैगिंक समानता,महिला सम्मान और सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।


आज दिनांक 29.09.2025 को उनि नीता बडगैया महिला थाना एवं जिले में संचालित शक्ति मोबाईल में तैनात मप्रआर. मंजू टंडन, आर. अपर्णा द्वारा शहर में आम पुरुषों एवं महिलाओं को अभिमन्यु अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर शहर के घंटाघर चौराह, कीर्तिस्तंभ चौराहा, एसपी आफिस, तहसील ग्रांउड गरबा स्थल पर सेल्फी प्वांइट स्थापित कर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। इस प्रकार अभियामन्यु अभियान-03 के अंतर्गत जिलेभऱ में लगातार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं विशेषकर पुरुषों को जागरुक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *