Spread the love

30 सितंबर पंजीयन की आखिरी तिथि

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिलेवासियों से कहा है एक बहुत बड़ी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता होती है, जिसका नाम है वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटिशन और यह विश्वस्तरीय यह विश्वकौशल प्रतियोगिता है, जिसमें पूरे दुनिया के युवा भाग लेते हैं। इसमें अलग-अलग तरह के कौशल यथा कुकिंग, हेयर ड्रेसिंग, ईट की चुनाई है, टाइल्स लगाना, पेंटिंग, डेकोरेशन किसी भी तरह का कोई भी कौशल हो सकता है, उस कौशल का यदि आप प्रदर्शन करते हैं आप अपनी योग्यता अपना हुनर दुनिया के सामने लेकर जाते हैं तो आपको विश्व स्किल प्रतियोगिता के अंतर्गत भाग लेने और उसमें पुरुष्कृत होने का मौका मिलता है। यह बहुत बड़ी प्रतियोगिता है और सबसे अच्छी बात है कि इसमें कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं है। इस काम्पिटिशन में कोई डिग्री की अनिवार्यता नहीं है लेकिन इतना है कि प्रतियोगी की अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए और कुछ स्किल्स में 24 साल आयु भी है तो 21 साल से 24 साल के बीच आयु होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति चाहे वह स्कूल, कॉलेज में पढ़ता हो या बिना पढ़ा लिखा हो वह व्यक्ति प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा यदि प्रतियोगी अपना हुनर दिखाते हैं तो अंतराष्ट्रीय स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी को चमकने का मौका मिलेगा इसके लिए कलेक्टर की सोशल मीडिया हेंडल पर इसका पूरे डिटेल डाला गया है इसका एक हेल्प लाइन नंबर है इसकी एक वेबसाइट है और 30 सितंबर पंजीयन की आखिरी तिथि है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने जिले के सभी युवाओं से आग्रह किया है कि अधिक अधिक संख्या में पंजीयन कराएं अभी तक लगभग 150 युवाओं ने जिले से पंजीयन करा लिए हैं और हमारा टारगेट है कि लगभग हमारे जिले से 1000 युवा पंजीयन कराये। उन्होंने सभी युवाओ से आग्रह किया है कि यह प्रतियोगिता प्रतियोगी को विश्व के मंच पर लेकर जाएगी और एक बहुत प्रतिष्ठित पुरस्कार दिला सकती है। संबंधित का देश और दुनिया में नाम होगा यदि इस वर्ल्ड स्किल काम्पिटिशन में भाग लेते हैं, तो अपना नामांकन जरूर जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *