Spread the love

दमोह ।  सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका दमोह के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम नगर के शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें उर्दू संकुल प्राचार्य डॉ . नाजिर खान के निर्देशन में स्वच्छता विषय पर आधारित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जरमीन खान , द्वितीय स्थान खालिद वारसी , तृतीय स्थान आफरीन ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उजमा खान , द्वितीय स्थान रिजा खान , तृतीय स्थान रिमझिम ने प्राप्त किया ।

दौड़ प्रतियोगिता में अयान मंसूरी प्रथम , आफाक द्वितीय एवं अयान खान व मनीष आदिवासी तृतीय स्थान पर रहे । विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दमोह नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने प्रतीक चिन्ह एवं मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अपने उदबोधन में कहा कि हमारा दमोह निरंतर विकास की ओर अग्रसर है इसे स्वच्छ बनाने में हर नागरिक के योगदान की आवश्यकता है। आप भी दमोह को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में बढ़चढ़ कर भागीदारी कीजिए । नगरपालिका सीएमओ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतियोगिताओं के प्रभारियों राहुल अहिरवाल , अर्जित खरे , रज्जाक खान को भी सम्मानित किया ।  कार्यक्रम का संचालन अब्दुल रशीद ने किया एवं नसीम अहमद ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *