सिविल वार्ड क्रमांक 4, केएन कॉलेज के सामने जनसहभागिता से किया गया श्रमदान

दमोह : स्वच्छता को संस्थागत रूप देने एवं शासकीय कार्यालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान अंतर्गत सिविल वार्ड क्रमांक 4, केएन कॉलेज के सामने जनसहभागिता से श्रमदान किया गया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का भी समापन के अवसर पर सिविल वार्ड नं. 4 में शासकीय भूमि पर बहुत समय से कचरा और घास लगी हुई थी जिसे सभी समाज और सामाजिक संगठनो ने संकल्प लेकर सफाई की। उन्होंने कहा वन विभाग इस जगह को अच्छे पार्क के रूप में विकसित करेगा, जहॉ पर घूमने के लिए स्थान और बच्चो के लिए झूले होगें। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा यहां पर नाले का भी टेंडर हो गया हैं और नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराये। मुझे लगता हैं कि यह जगह बहुत अच्छी विकसित हो जायेगी।

वनमण्डलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा आज विशेष सफाई अभियान अंतर्गत सिविल वार्ड नं. 04 में वन विभाग की खाली पड़ी भूमि पर सफाई अभियान चलाया गया और इस भूमि पर वन विभाग द्वारा पार्क विकसित किया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा आज राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती है और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से लेकर 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा था आज उसी के अंतर्गत यहॉ पर स्वंयसेवी संगठनो, जिला प्रशासन और विभिन्न संगठनो के द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है और जन अभियान परिषद ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई हैं। कुलदीप मिश्रा ने कहा इस सफाई अभियान कार्यक्रम में सभी सामाजिक संगठन, प्रशासन, सभी राजनैतिक दलो के लोग और वार्डवासी शामिल है, गायत्री परिवार का विशेष योगदान इसमें रहा हैं।

भावना दुबे ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती व सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल वार्ड नं. 04 में वन विभाग की भूमि पर सफाई अभियान चलाया गया है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, वार्डवासियों के साथ नगर पालिका की टीम सक्रिय भागीदारी निभाई।
