Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतर्कीति सोमवंशी ने राज्यपाल श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल के दमोह जिले में 05 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया सिंग्रामपुर और चौरई दो जगह पर आगमन होना हैं, की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थलों का निरीक्षण किया।

हम लोगों ने पूरी व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक निर्देश सभी सबंधितों को दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्रुतर्कीति सोमवंशी ने बताया 05 अक्टूबर को राज्यपाल जी के दमोह दौरा रहेगा। इसमें राज्यपाल जी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और उसमें सिग्रामपुर तथा चौरई गांव में उनके प्रोग्राम है। यहां पर प्रोग्राम वेन्यूज के अनुसार हेलीपैड और बाकी सभी जगहों पर पुलिस की क्या सुविधा और क्या व्यवस्था रखनी हैं, इस पर विस्तार से सार्थक चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री कोचर ने घायलों को भेजा जबेरा अस्पताल

सागर से दमोह होते हुए जबलपुर तरफ जा रहे चार पहिया वाहन सिंग्रामपुर जंगल के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, प्रदेश के राजपाल जी के भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण के उपरांत दमोह वापस हो रहे थे। उन्होंने अपने वाहन रोककर घायलों को उनके वाहन से निकलवा कर पुलिस वाहन से घायलों को जबेरा अस्पताल भेजा गया, साथ में चल रहे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रीता चटर्जी ने घायलों का तात्कालिक ईलाज के लिए जबेरा अस्पताल भेजा गया। वाहन में दो बच्चे और उनके माता-पिता साथ में थे।

वाहन चला रहे व्यक्ति को सामान्य चोटें आईं, सीबीएमओ जबेरा डॉ. डीके राय ने बताया महिला को कमर में सामान्य चोट है।  उपचार किया जा रहा है, तदोपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दमोह के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *