Spread the love

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि आज के युवाओ को हमारे महापुरूषो से प्रेरणा लेते हुए उनके बताएं हुए मांर्गों का अनुशरण करना चाहिये। पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि हमे गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जिन्होनें इस राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागेदारी की। तेजीराम रोहित, संजय चौरसिया, परम यादव, वीरेन्द्र राजपूत, प्रदीप पटेल, कमला निषाद, डीपी पटेल, आशीष पटेल, विक्रम ठाकुर, पप्पू कसोटया, लाखन सिंह, राजा रौतेला, बाबूलाल पटेल, तिलक सींग, शमीम कुरैशी, दिनेश रैकवार, अरविंद अवस्थी, खिल्लू ठाकुर ने भी उन महापुरूषो को नमन करते हुए कहा कि आज की युवा पीड़ी को हमे उनकी सादगी एवं जीवन में सरल व्यवहार को अपनाना चाहिये। तत्पश्चात् समस्त कांग्रेसजनो ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल के नेतृत्व में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी के परिवारो गौरीशंकर प्यासी, राजू गुप्ता, अनिल घगट के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रीफल शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित बुधौल्या, केके अग्रवाल, अभिषेक यादव, वीरेन्द्र चौबे, संजय सेठ, मदन सुमन, मुकेश रोहिताश, विजय कर्माकर सहित अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *