Spread the love

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90-90 विधानसभा सीटों अलग अलग एजेंसियों ने सर्वे किया है। इसमें हरियाणा में 13 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए। जम्मू-कश्मीर में भी 9 एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स का हिसाब लगाया गया। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा के 12 सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी को 56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा बहुमत से काफी दूर 27 सीटों पर सिमट सकती है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के 10 पोल में से 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है। पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90-90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। उससे पहले शनिवार को एग्जिट पोल्स जारी किए गए। उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स भी सामने आया। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *