
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत के दो जजों को कदाचार और न्यायिक अधिकारियों के अनुरूप आचरण न करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। सतारा के एडीशनल सेशन जज धनंजय निकम और पालघर के सिविल जज सीनियर डिवीजन इरफान शेख की बर्खास्तगी का फैसला अनुशासन समिति की जाँच के बाद लिया गया। ध्रनंजय निकम पर रिश्वतखोरी का आरोप है, जबकि इरफान शेख एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों की सुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार करने और जांच के दौरान जब्त ड्रग्स के इस्तेमाल के लिए दोषी पाए गए। शेख के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर एक याचिका अभी भी लंबित है।
