
स्व-सहायता समूह का प्रदर्शन 11 से 15 अक्टूबर तक
16 से 20 अक्टूबर तक दीपावली की जनरल बिक्री की सामग्री के लिए दीपावली मेला होगा आयोजित
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया 11 से 20 अक्टूबर तक तहसील ग्राउंड में जिला प्रशासन के द्वारा दीपावली मेला लगाया जायेगा। इस मेले में जिले के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के 80 से अधिक स्टॉल लगेंगे। साथ ही प्रजापति समाज के जो लोग दीये आदि बनाते हैं, दीपावली में सजावट का समान पूरा बनता हैं, इन सब समानों की विक्री यहां पर की जाएगी, इसके अलावा बुंदेली व्यंजनों का स्वाद भी लोग यहां पर ले सकेंगे। उन्होंने कहा 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक नगर पालिका के माध्यम से दीपावली की बिकने वाली सामग्री लगेंगी। स्व-सहायता समूह का प्रदर्शन 11 से 15 अक्टूबर तक है और 16 से 20 अक्टूबर तक दीपावली की जनरल बिक्री की सामग्री वहां पर लगेगी।कलेक्टर श्री कोचर ने सभी जिलेवासियों से आग्रह करते हुए कहा लोकल को वोकल बनाने का एक अवसर हैं जो प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों का संदेश भी हैं। कृपया लोकल को वोकल बनाने के लिए स्व-सहायता समूह की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस मेले में जरूर आएं और इनके उत्पादों को अवश्य खरीदें। सभी जनप्रतिनिधिगण भी कल उपस्थित रहेंगे जिनके मार्गदर्शन में यह मेला आयोजित किया जा रहा हैं।
