Spread the love

विधायक का चुनाव निरस्त करने की याचिका पर फैसला सुरक्षित
भोपाल। खंडवा से भाजपा विधायक कंचन तन्वे का चुनाव निरस्त करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। खंडवा निवासी कुंदन मालवीय ने एक याचिका दायर कर कहा है कि, भाजपा विधायक कंचन तन्वे ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर 2023 का विधानसभा चुनाव जीता है।
याचिका में कहा गया है कि खंडवा विधानसभा एससी वर्ग के लिए आरक्षित है लिहाजा कंचन तन्वे ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर खुद को न केवल एससी वर्ग का दर्शाया बल्कि इसी आधार पर चुनाव जीता है। याचिका में कहा गया है कि भाजपा विधायक का जाति प्रमाण पत्र का ना तो कोई सरकारी रिकॉर्ड है और तो और जाति प्रमाण पत्र में कंचन तन्वे के पिता की जगह पति का नाम दर्ज है।
इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जस्टिस विशाल धगट की बेंच ने सारे सबूत, दस्तावेजों और पक्षकारों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *