
जबलपुर। ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा द्वारा गत दिवस ब्राह्मण समाज का प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन मानस भवन में किया गया। सम्मेलन के माध्यम से ब्राह्मण समाज के सारे संगठन एक छत के नीचे आए और युवक-युवतियों के विवाह के संबंध में चर्चा हुई। विवाह संबंधी चर्चा में माता-पिता और रिश्तेदारों ने सहभागिता की। सम्मेलन में सागर के साथ भोपाल, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, कटनी, सतना, छतरपुर, बालाघाट, इंदौर, उज्जैन, देवास महू धार सहित अन्य जिलों के करीब 650 लोग शामिल हुए। सम्मेलन में कई रिश्तों पर सहमति बनी और 3 रिश्ते भी तय हो गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सम्मिलित हुए| कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत अखिलेश्वरा नंद महाराज, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा मंचा सीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात संस्था के संस्थापक पंडित वीरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष पंडित मुन्ना लाल दुबे, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंडित रामकुमार व्यास, महासचिव पंडित दिलीप दुबे, संगठन मंत्री पंडित चंद्रशेखर शर्मा ,महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीरा दुबे, जागृति शुक्ला,श्रीमती प्रमिता शर्मा, श्रीमती रेणुका तिवारी, अजय तिवारी, विनय तिवारी मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया।
