Spread the love

इन्दौर। लोकायुक्त पुलिस ने एक ट्रैप कार्रवाई में समन्वयक अधिकारी, जनपद पंचायत अंबेडकर नगर महू को पार्किंग ठेके के लिए पंचायत सचिव से ही दो हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।मामले में बताया जा रहा है कि रविन्द्र चन्द्रायण ने लोकायुक्त को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि वह ग्राम पंचायत चौरड़िया में सचिव के पद पर पदस्थ है ग्राम पंचायत चोरड़िया अंतर्गत पातालपानी पर्यटन स्थल की पार्किंग का ठेका 3,00,000 रुपये में कपिल जोशी नामक व्यक्ति को दिया गया था जिसे जनपद पंचायत द्वारा निरस्त किया गया। जिस पर कपिल जोशी द्वारा न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रकरण में न्यायालय पैरवी हेतु शासकीय अधिवक्ता को देने के नाम पर आरोपी मुन्नालाल यादव, पंचायत समन्वयक अधिकारी द्वारा आवेदक रवींद्र चंद्रायण सचिव से 2000 रू. रिश्वत की मांग की जा रही हैं। शिकायत सत्यापन के बाद सही पाए जाने पर लोकायुक्त द्वारा ट्रैप दल का गठन किया गया और ट्रेप कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी को रिश्वत राशि दो हजार रुपए लेते हुए जनपद जनपद पंचायत कार्यालय महू में रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *