Spread the love

दमोह ।  पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत 06 प्रकरणों में 16 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है । पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना प्रभारी कोतवाली के अपराध क्रमांक 248/25 धारा 115(2), 296,  351 (3), 118 (1),191 (2), 191 (3), 190, 125, बीएनएस इजाफा धारा 118 (2), 103 (1), 109 बीएनएस  एक्ट के तहत आरोपी नित्तू ऊर्फ नितिन रैकवार पिता ऐलू ऊर्फ प्रहलाद रैकवार उम्र 25 साल निवासी ढिमरौला मोहल्ला दमोह एवं कल्ला मुसलमान पिता शेख निजाम उम्र 45 साल निवासी धरमपुरा दमोह पर 03-03 हजार रूपये  तथा थाना प्रभारी दमोह देहात के अपराध कमांक 677/25 धारा 115, 351 (3) 64 (2)(एफ), 64 (2)(एम), 65 (1) बीएनएस 5 एन/6 पास्को एक्ट के तहत आरोपी सुनील अहिरवार पिता प्रेमलाल अहिरवार निवासी इमलाई थाना दमोह देहात पर 03 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

            इसी प्रकार थाना प्रभारी कोतवाली दमोह के अपराध क्रमांक 553/25 धारा 306,34 भादवि के तहत विकास तिवारी पिता भरत तिवारी उम्र 32 साल निवासी गणेशपुरम थाना दमोह देहात एवं महिला थाना दमोह के अपराध क्रमांक 24/25 धारा 74, 75 बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी युसूफ कुरैशी पिता युनुस निवासी बजरिया वार्ड नं. 07 नूरी नगर थाना कोतवाली दमोह  पर ढाई-ढाई हजार रूपये तथा थाना प्रभारी कोतवाली दमोह के अपराध क्रमांक  710/25 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी आकिल पिता गुड्डा खान उम्र 23 साल निवासी पुराना बाजार नं.-01 थाना कोतवाली दमोह पर 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *