Spread the love

दमोह ! एसपी श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा इस समय समस्त थानों के अंतर्गत गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धर पकड़ और अपराध पर अंकुश हेतु थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं ! प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील पिता प्रेमलाल अहिरवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम इमलाइ थाना दमोह देहात में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया था इसी तारतम्य में कल देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका पुलिस चौकी द्वारा दुष्कर्म के एक आरोपी को ए एसपी सुजीत भदोरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे व थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक रचना मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी ने अपने स्टाफ के साथ नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपी सुनील पिता प्रेमलाल अहरवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम इमलाई थाना दमोह देहात को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया गया ! आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी , प्रधान आरक्षक आलोक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक हर्ष पाठक , प्रधान आरक्षक पूरनलाल अठया , आरक्षक अखिलेश छारी, आरक्षक मयंक दुबे साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *