दमोह। फरियादी द्वारा दिनांक 15 .11. 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई की जब वह काम करने के लिए घर से गया था तो उसकी नाबालिग़ बच्ची घर पर थी वापस आने पर घर पर नहीं मिली जो फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 797 कायम किया गया जो श्रीमान अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच आर पांडे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी दमोह देहात के रचना मिश्रा निर्देशन में चौकी प्रभारी सागर नाका उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी एवं एवं उनकी टीम के द्वारा नाबालिग़ को दस्तयाब किया गया !

उक्त कार्रवाई मे चौकी सागर नाका से उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी , प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव आरक्षक अखिलेश छारी महिला आरक्षक रचना विश्वकर्मा साइबर सेल आरक्षक मयंक दुबे का विशेष योगदान रहा!

