आरोपी को न्यायालय में किया पेश

तेंदूखेड़ा – तारादेही पुलिस ने 15 पेटी लाल मसाला देशी शराब मुखविर की सूचना पर कार सहित जप्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तारादेही उप निरी. आलोक तिरपुडे के नेतृत्व मे टीम द्वारा दिनाँक 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात्रि मुखबिर की सूचना पर थाना तारादेही क्षेत्र अंतर्गत जितेन्द्र उर्फ जित्तू रजक पिता कालीचरण रजक उम्र-32 साल निवासी ग्राम भरतरी थाना पाटन जिला जबलपुर के कब्जे से 15 पेटी लाल मसाला देशी शराब एवं 01 सिलोरियो कार क्र. एमपी 20 सीजी 0640 कुल मशरूका कीमती करीबन 3,74,500 रूपये का जप्त किया गया है। घटना मे शामिल एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपीगणो के विरूद्ध थाना तारादेही मे अपराध क्र. 123।25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं 130 (3) 177 एमव्ही एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय दमोह मे पेश किया गया है। कार्यवाही के दौरान उनि रमेश सिंह मुडरया, मुकुल रावत तुलसीराम ठाकुर, राजेन्द्र, भगत सिंह, देवकरन, 817 लक्ष्मी, एफआरवी पायलट राजेश लोधी, एनआरएस मोनू विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।
