
हटा। उपकाशी हटा में देव श्री गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 अति महारुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा एवं शिवलिंग निर्माण आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पंडित सुरेश पांडे जी चंडी जी वार्ड के निवास पर काशी विश्वनाथ नगरी वाराणसी से पधारे परम पूज्य पंडित वेदाचार्य मथुरा प्रसाद गर्ग शुक्ल जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 5 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 अति महारुद्र महायज्ञ श्री मद भागवत कथा एवं शिवलिंग निर्माण के आयोजन की तारीख तय की गई एवं कलश यात्रा शिवलिंग निर्माण श्रीमद भागवत कथा में अधिक से अधिक यजमान बनाना उपकाशी हटा के समस्त मंदिर के विमान भगवान जी का आगमन काशी वाराणसी पंडित एवं हटा पंडित जी द्वारा अनुष्ठान हवन पूजन कार्य किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम दस दिनों का किया जाएगा संपूर्ण भारत देश के समस्त साधु संतों जी के लिए अति महारुद्र महायज्ञ के लिए आमंत्रित करना यह रूप रेखा बैठक में उपकाशी हटा के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विचार विमर्श तय किए गए। बैठक में पंडित सुरेश पांडे, रामगोपाल जी महंत, बालाजी महंत जी, पुष्पेंद्र सिंह हजारी, विधायक उमादेवी खटीक, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, पंडित शशि दुबे, पूर्व शिक्षक विनय दवे, उमेश बजाज, दिलीप शर्मा, पंडित वीरेंद्र शास्त्री, रामकुमार असाटी, सरमन मोदी, बलराम तिवारी, ब्रजेश दुबे, पूर्व सीएमओ रामा व्यास, मोहन गंगेले, कमलेश असाटी, डॉ सत्यवेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, मस्तराम सिंह गौर, बबलू राय, समीर सराफ, हर्ष साहू, सुलभ दुबे, अरुण सिंह, बिट्टू प्यासी, कार्यक्रम सचिव सोनू मिश्रा, आयुष दुबे, राहुल असाटी की उपस्थिति रही। सभी लोगों से धार्मिक अति महारुद्र महायज्ञ में अधिक से अधिक जुड़ने के लिए अनुरोध सफल कार्यक्रम की बैठक की गई।
