Spread the love


दिन में पहुंचा खेत वन आमला के रहा निगरानी उपवनमंडल अधिकारी ने मुनादी
विशाल रजक
तेन्दूखेड़ा ! तेंदूखेड़ा ब्लॉक में जंगली जानवरों की भरमार हों गई है अभी तक यह जानवर जंगलों में ही रहते थे लेकिन अब इन जंगली जानवरों ने ग्राम की ओर भी रुझान करना शुरू कर दिया है ताजा मामला ग्राम पटनआऊ बैरागढ़ पूरा सिमरिया से सामने आया है यहां पर एक तेंदुआ लंबे समय से घूम रहा है पूर्व में या तेंदुआ जंगलों में देखा जाता था लेकिन अब कुछ दिनों से इस तेंदुए ने ग्राम की ओर रात्रि में आना-जाना शुरू कर दिया है ग्रामीण भय में है और वन विभाग इसकी लगातार अनदेखी कर रहा है किसानों ने तेंदुआ के भय से खेतों में आना जॉन्स भी बंद कर दिया है तेंदुआ को कई ग्रामीणों ने दिन में घूमते देखा है और बुधवार की रात यह तेंदुआ पाटनआऊ निवासी धीर सीग लोधी के घर के अंदर घूम गया था घर के लोग समझ गये और दरवाजे नहीं खोले उसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया किंतु उसके पैरों के निशान आज भी साबुत के तौर पर मौजूद है बैरागढ़ के पूर्व सरपंच पंचम सीग लोधी ने भी तेंदुआ को बुधवार की दोपहर एक किसान के खेत में देखा उसके बाद उन्होंने सूचना अन्य लोगों को दी बाद में रात्रि में कोई अपने खेतों में नहीं गया कमलेश विश्वकर्मा ने बताया तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से ग्रामों के आस पास घूम रहा है कभी यह पटनआऊ के समीप दिखता है कभी पूरा ओर कभी सिमरिया के पास दिखाई देता है तेंदुआ के भय से चारों ग्राम के लोग परेशान है

राजा ठाकुर ने बताया बुधवार को तेंदुआ बाबूलाल के खेत में दोपहर के समय खड़ा था यह खेत मुख्य मार्ग से लगा हुआ है तेंदुआ होने की सूचना वन आमले को भी दी थी परंतु कोई नहीं आया अब भय के कारण सभी परेशान है राहगीर इस बात से अभी अनजान हैं स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से आते जाते है जिनके लिए यह तेंदुआ मुसीबत बना है

तेंदूखेड़ा उप वनमण्डल अधिकारी प्रतीक दुबे का कहना है तेंदुआ की पूरी जानकारी वन विभाग के पास है पहले दिन से ही वन आमला निगरानी के लिए लगा हुआ है ग्रामों में मुनादी भी करवाई गई है कि कोई व्यक्ति जंगल खेत न जाये विद्युत विभाग को भी सूचना दी है कि रात्रि में ग्रामों की विद्युत सप्लाई बंद न करे ग्राम से जंगल लगा हुआ है प्रयास यही किया जा रहा है तेंदुआ यदि जंगल में बापिस जाता हेतु ज्यादा बेहतर है आगे यदि स्तिथि बिगड़ती है या कोई नुकसान जैसे स्थिति का पता चलता है तो भी रेस्क्यू किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *