Spread the love

हटा।  स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ हटा में सक्रिय गायत्री परिजनों का सम्मेलन हुआ। वक्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन में एक ही बात पर जोर दिया गया कि परम पूज्य गुरुदेव के तप के , अखंड दीप प्रज्ज्वलन के और परम वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष में दमोह जिले के प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक घर में मिशन का वसुदेव कुटुंबकम्,मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण का संदेश पहुंचाने आश्वमेधिक पुरुषार्थ करना है और शांतिकुंज के मार्गदर्शन में 1008 कुंडिया गायत्री महायज्ञ का आयोजन संभव हो सके ऐसा वातावरण बनाना है। विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक ने कहा कि मैं भी गुरुदेव द्वारा दीक्षित हूं और अपनी सामर्थ्य भर सहयोग के लिए तत्पर हूँ। जिला समन्वयक बी पी गर्ग ने यज्ञों के प्रकार बताते हुए अभी तक संपन्न हो चुके और आगे होने वाले यज्ञीय आयोजनों की जानकारी दी। एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ताओं के उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ सी एल नेमा द्वारा पूज्य गुरुदेव, श्रद्धेय डॉ प्रणव पांड्या और डॉ चिन्मय पंड्या की हटा यात्राओं के बारे में बतलाया और कहा कि मेरा 24 लाख का यह पांचवां महा पुरस्चरण लोक मंगल के लिए किया जा रहा है। कार्यऋम का संचालन दिनेश दुबे द्वारा किया गया। पूर्व विधायक पी एल तंत्रबाय, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, अध्यक्ष जिला लोधी समाज भाव सिंह लोधी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मडियादो से पधारी संगीत टोली ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार अपने प्रज्ञा गीतों से किया। आभार प्रदर्शन ट्रस्टी हरिनारायण चौरसिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *