
-जज बोले- राक्षसों को समाज से दूर रखो…………जब जिंदा रहें, तब तक इन्हें जेल में रखा जाए
बुलंदशहर। बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-91 पर परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से गैंगरेप करने वाले 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है। पॉक्सो कोर्ट ने 9 साल 4 महीने और 22 दिन के बाद फैसला सुनाया। इस दौरान जज वरुण कौशिक ने तल्ख टिप्पणी की। कहा- सभ्य समाज से राक्षसों से दूर रखा जाए। जब जिंदा रहें, तब तक इन्हें जेल में रखा जाए।
पॉक्सो कोर्ट ने सभी आरोपियों पर 1.81 लाख जुर्माना भी लगाया। इसमें से आधा पैसा पीडि़त मां-बेटे को दिया जाएगा। सजा के बाद जुबैर ने कहा- मैं निर्दोष हूं। मुझे झूठा फंसाया गया है। हाईकोर्ट में अपील करेंगे। यह वही जुबैर उसने 20 दिसंबर को दोषी ठहराए जाने के बाद मीडियाकर्मियों को देखकर अपने हाथ हवा में लहराए थे। फिर मुस्कुराते हुए बोला- जियो राजा, मुझे फेमस कर दो। इसके बाद पुलिस उसे धक्का देकर आगे ले गई थी। 2016 में नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे एक परिवार को बदमाशों ने लूट के इरादे से रोका था, फिर कार सवार मां और उसकी नाबालिग बेटी से हाईवे किनारे खेत में गैंगरेप किया था। बाकी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।
