दमोह। दमोह के अथाई गांव में मौजूद शासकीय विद्यालय में भारत विकास परिषद और स्कूल के एनएसएस प्रभारी द्वारा एक कैंप आयोजित किया गया उसमें भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे सभी ने बच्चों को संस्कारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव राजीव कृष्ण बिरथरे जिला संयोजक दीपक सिंघानिया जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण गोस्वामी, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी रही।

उन्होंने बच्चों के बीच संस्कारों की जानकारी दी। सामाजिक सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भारत विकास परिषद हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है संस्कार हो या फिर समूह गान प्रतियोगिता हर साल के द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं भारत को जानो प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन भी भारत विकास परिषद द्वारा किया गया था अब संस्कार शिविर के तहत गांव में बच्चों के बीच पहुंचकर संस्कारों के प्रति जागरूक किया गया।
