Spread the love

घुघरी थाना के पुलिस चौकी सलवाह का मामला
मण्डला। जिले के घुघरी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सलवाह में एक दिसंबर 2025 को तबलपानी गांव की सड़क किनारे एक युवती शव व भू्रण मिला था। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक झोलाझाप डॉक्टर और उसके दो अन्य साथी को गिरफ्तार किया। आरोपियो को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार युवती का शव व भू्रण मिलने के बाद पुलिस के द्वारा विवेचना शुरू की गई। इसमें पुलिस को गर्भपात कराने वाले झोला झाप चिकित्सक की जानकारी लगी। पुलिस ने झोलाझाप चिकित्सक उदित पडवार निवासी नयागांव को पकडा।आरोपी झोलाझाप चिकित्सक परसवाह गांव में क्लीनिक संचालित कर रहा था। ग्रामीणो का दर्द बुखार की दवा देता रहा है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि  27 वर्षीय युवती उसके पास खुद गर्भपात कराने के लिए आई थी। घटना के दो दिन पहले झोलाझाप चिकित्सक के द्वारा उसे गर्भपात की कुछ गोलीयां दी गई। जिससे उसे अधिक रक्तरक्तस्राव  हो गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना क्रम से घबरा कर झोलाझाप चिकित्सक ने अपने दो साथी परसवाह निवासी  सुनील पुसाम व रोशन नरेते से मदद ली। रात्रि के समय एक वाहन से तबलपानी मार्ग में युवती का शव व भू्रण ले जाकर फेंक आए। लौट कर घर पहुंच गए। दूसरे दिन भू्रण के साथ युवती का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती राजस्थान के राजकोट में मजदूरी करने के लिए गई हुई थी। यहां उसका बहुत कम ही आना जाना होता रहा है। राजकोट में ही उसका किसी के साथ प्रेमप्रसंग रहा है। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। यहां अवैध रूप से गर्भपात कराने के दौरान वह शिकार हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर तीनो आरोपी को गत दिवस गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। आरोपियो को  जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *