Spread the love

मण्डला । महाराजपुर थाना के पुलिस चौकी हिरदेनगर में लोन में ट्रेक्टर दिलाने और राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 15 हजार रूपए भी बरामद किए गए है। गत दिवस पीडि़त गोपी राम नंदा 57 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी चौकी हिरदेनगरचौकी हिरदेनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम मांद चौकी अंजनिया, थाना बम्हनी निवासी खगेश झारिया द्वारा ट्रैक्टर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। खगेश झरिया द्वारा एचडीएफसी बैंक जबलपुर से 409000 का ऋण स्वीकृत कराया गया। गोपी राम नंदा द्वारा ट्रैक्टर क्रय न कर पाने की जानकारी देने पर आरोपी खगेश झारिया ने 25/11/2025 को उक्त राशि बैंक से निकलवाकर गोपी राम नंदा के खाते में जमा कराई। आईसीआईसीआई बैंक से अधिक ऋण दिलाने का झांसा देकर अपने दो साथियों प्रत्येश ठाकुर, सचिन पटेल को बैंक कर्मचारी बताकर रकम ले ली। इसके बाद गोपी राम नंदा को एचडीएफसी बैंक की फर्जी जमा रसीद 391300 की थमा दी गई। जब गोपी राम नंदा के खाते से ऋण की किस्त कटने लगी। बैंक में संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त राशि बैंक में जमा ही नहीं की गई है। इस प्रकार आरोपियों द्वारा कूट.रचित दस्तावेज तैयार कर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी करते हुए राशि हड़प ली गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर गत दिवस तीनों आरोपियों को खगेश झारिया, निवासी ग्राम मांद, चौकी अंजनिया,प्रत्येश ठाकुर निवासी ग्राम मांद, सचिन पटेल निवासी ग्राम मांद को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। नकद 15000 आरोपी खगेश झारिया से बरामद किया ।जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी खगेश झारिया के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली बम्हनी एवं घुघरी थानों में धोखाधड़ी एवं विश्वासघात से संबंधित प्रकरण दर्ज रहे हैं। शेष राशि की बरामद करने के लिए कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *