Spread the love

राज्य मंत्री श्री पटेल ने चकेरी मेला का भ्रमण कर दुकानदारों और मेले में आए हुए लोगों से से चर्चा की

दमोह: मेले का आनंद लें, लेकिन ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी को भी असुविधा या तकलीफ हो। मेला आपसी सौहार्द, खुशी और खरीदारी का अवसर है, इसलिए सभी लोग शांति और अनुशासन के साथ मेले का आनंद लें तथा आवश्यक सामान की खरीदारी करें। इस आशय की बात पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र लखन पटेल ने चकेरी के वृहद मेले के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

                राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा मेले में आने वाले आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों के लिए ऐसा सकारात्मक और बेहतर वातावरण बनाया जाए, ताकि जो लोग पिछली बार मेले में नहीं आ पाए, वे अगले वर्ष स्वयं कहें कि उन्हें चकेरी के मेले में अवश्य आना है। इस प्रकार का माहौल ही मेले की पहचान और लोकप्रियता को बढ़ाता है।

       उन्होने कहा  इस मेले को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि न केवल आसपास के क्षेत्रों से बल्कि अन्य ज़िलों से भी लोग बड़ी संख्या में यहाँ आने लगें। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और आपसी भाईचारा और मजबूत होगा।

    इसके पूर्व राज्य मंत्री श्री पटेल ने चकेरी मिले का भ्रमण किया और मेले में लगी दुकानदारों और मेले में आए हुए लोगों से चर्चा की। उन्होंने राई नृत्य के कलाकारों से कहा जिले में बुंदेली फिल्म महोत्सव का अभी आयोजन किया गया था, इससे जिले के कलाकारों को कला दिखाने का अवसर मिलेगा आप सब भी प्रयास करें, और अवसर का लाभ उठाएं। मेले में उपस्थित अपार जन समूह ने राई नृत्य का आनंद उठाया । राई कलाकारों ने मेले में मनमोहक प्रस्तुतियां दी। राज्यमंत्री नें मेले में आए लोगो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, महेश पटेल, जनपद अध्यक्ष खिलान सिंह, पंडित नरेंद्र व्यास ,कपिल शुक्ला, लोकेंद्र सिंह पटेल लकी भैया, धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि नागरिक ग्रामीण जन महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *