नमूनें, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित विभिन्न मूंगफली पट्टी एवं गजक सेंटर का निरीक्षण किया गया। कार्यवाही में महावीर वार्ड स्थित स्वेता मूंगफली पट्टी सेंटर का निरीक्षण करके मूंगफली गुड पट्टी के नमूने, पुराना थाना रोड स्थित गणेश लड्डू भंडार का निरीक्षण करके गजक के नमूने एवं सिनेमा रोड स्थित न्यू गणेश लड्डू भंडार का निरीक्षण करके गजक रोल के नमूनें जांच हेतु लिए गए । इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर समस्त मूंगफली पट्टी एवं गजक विक्रय सेंटर संचालकों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री का निर्माण, संग्रह एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।
**************************************************************************************************************
चाऊमीन सेंटर,फास्ट फूड सेंटर, मिठाई दुकानों ,चाट एवं फुल्की,नाश्ता दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

,खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा महादेव घाट मेला स्थित विभिन्न अस्थाई होटल एवं नाश्ता सेंटर,चाऊमीन सेंटर फास्ट फूड सेंटर मिठाई दुकानों चाट एवं फुल्की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
कार्यवाही में मौके पर खाद्य दुकानों में बिक रहे बेसन लड्डू, चाऊमीन, चाट मटर, जलेबी, कॉटन कैंडी में इस्तेमाल हो रहे फूड कलर की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के माध्यम से जांच की गई। मौके पर खाद्य सामग्री में अखाद्य कलर की उपस्थिति पाए जाने पर मौके पर 82 किलो अखाद्य कलर युक्त बेसन लड्डू, चाऊमीन,चाट मटर, मंचूरियन,जलेबी, कॉटन कैंडी, बाजार मूल्य लगभग 10,560 रुपए मूल्य का विनष्टीकरण किया गया। समस्त होटल एवं नाश्ता सेंटर,मिठाई दुकान,फास्ट फूड एवं चाट फुल्की दुकानों के संचालकों को अखाद्य कलर का इस्तेमाल खाद्य सामग्री बनाने में उपयोग नहीं करने एवं खुले में खाद्य सामग्री का निर्माण, संग्रह एवं विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के केमिस्ट द्वारा मौके पर समस्त खाद्य दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
