
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह व साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष ने किया पुस्तक लोकार्पण
दमोह। दमोह के लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू द्वारा लिखित प्रेरणादायी पुस्तक ‘ने करो 11’ का भव्य विमोचन 31 जनवरी को पीतांबरा शक्ति पीठ दतिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से पधारे छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह साथ ही भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुमान साहू अमरावती प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू, भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम असतोरिया पूर्व अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड रविकरण साहू नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब गोल्हानी साहू सकल पंच इंदौर अध्यक्ष श्रीमती भावना साहू कार्यक्रम के आयोजक दिनेश सिललन साहू एड परषोत्तम गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मेवालाल साहू ग्वालियर, शंभूदयाल साहू, संतोष राज, सतीश साहू, कैलाश साहू, विकास साहू, दीनू साहू, के एल साहू, बद्री साहू, अरविन्द साहू, राकेश साहू, नितिन साहू, रितेश साहू अशोक साहू, गणेशराम साहू, नरेंद्र नरेला, रानी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक दिनेश सिललन साहू एवं सफल मंच संचालन में श्रीराम साहू का विशेष योगदान रहा। लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने बताया कि ‘ने करो’ पुस्तक श्रृंखला का उद्देश्य समाज में नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर चेतना जगाना है। उन्होंने बताया कि ने करो के प्रथम संस्करण से लेकर ग्यारवें संस्करण तक पाठकों का अपार स्नेह मिला है। पुस्तक प्लेस्टोर, गूगल बुक्स, अमेज़न, फ्लिपकार्ट एवं कोबो जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। जिसकी लिंक https:@@www-flipkart com@ne&karo&eleventh@p@itme26975b8d9d3e\pid¾9789372544909 पर बुक कर किताब जरूर पढ़ें. लेखक ने यह भी घोषणा की कि ने करो श्रृंखला की सफलता के बाद ‘ने करो 12 (वारवां संस्करण) को लिखकर प्रकाशित करने का प्रयास शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य और सामाजिक संगम ने एक नई पहचान दी।
