Spread the love

दमोह। शैल्बी हास्पिटल जबलपुर एवं युवक क्रांति संगठन सम्यक हैल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर स्थानीय प्यासी मंदिर कॉम्पलेक्स में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत कुमार मलैया पूर्व विधायक अजय टंडन,कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनिल अठ्या,एडवोकेट भगवती श्रीवास्तव,संजय जैन नीलम प्रो श्रीमति किरण अठ्या,जिला संयोजिका प्रो. श्रीमति किरण गोस्वामी,जिला कार्याध्यक्ष श्रीमति प्रीति गौतम,के मुख्य आतिथ्य के साथ विश्व प्रसिद्ध जॉॅइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ.विक्रम शाह की टीम के विशेषज्ञ डॉं विकास सावला (हडडी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ एवं डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोसर्जरी डॉ.एस.के शेरेकर,डॉ. संजय जैन जबलपुर के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। शिविर में अतिथियों ने भगवान आदिनाथ (बड़ेबाबा) के समक्ष दीपप्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।


प्रारंभ में संयोजक सुधीर विद्यार्थी,ने युवक क्रांति संगठन द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न सामजिक,रचनात्मक कार्यो की जानकारी देते हुये शिविर में आये मरीजों के स्वास्थ्य लाभ हेतु शुभकामनाएं दी।संयोजक डा.अकलेश जैन ने फिजियोथेरपी के साथ शिविर में लगभग 300 मरीजों ने उपचार कराते हुए डॉक्टरों का लाभ लिया तथा बताया कि शिविर में आएं हुए मरीजों को सम्यक हेल्थ केयर सेन्टर में निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। अतिथि श्री अनिल अठ्या (ई.ई.) ने संगठन के कार्यो की सराहना करते हुए शिविर में पधारें डॉ.के प्रति आभार व्यक्त किया। भगवती श्रीवास्तव ने शिविर महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संगठन की गतिविधियों की सराहना की।डॉ.केदार नाथ शर्मा ने शिविर में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के साथ जीवन में निरोग रहने के लिए योग एवं खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की बात की जबलपुर से पधारें डॉ. विकास सावला ने हडडी एवं जोड़ प्रत्यारोपण पर विशेष रूप से जानकारी देते हुए शिविर में आएं हुए मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बताया कि दमोह के अधिकांश मरीजों के घुटने तथा कूल्हें का सफल आप्रेेशन जबलपुर में हुए इस हेतु शिविर में लाभ लेने वाले उपस्थित प्रो. कुसुम पाठक,विमल मलैया,राजा राय के साथ अनेक लोगों ने डॉ सावला की प्रशंसा की। डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोसर्जरी डॉ.एस.के शेरेकर शिविर की उद्बोधन में न्यूरो से संबंधित महत्वपूर्ण तथा आवश्यक जानकारी देते हुए आयोजकों की समाजसेवी कार्यो के लिए हमेशा सहयोग देने का आश्ववासन दिया। संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्यासी ने युवक क्रांति संगठन की गतिविधियों की जहां जानकारी दी वहीं महामंत्री मनोज जैन,एवं अकरम खान,ने आगामी आयोजनों की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपील की ।


कार्यक्रम का सफल संचालन महिला शाखा पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्रीमति नेहा बजाज एवं सचिव श्रीमति रेखा सिंघई,ने करते हुए प्रो.किरण गोस्वामी,प्रीति गौतम,अध्यक्ष श्रीमति अंतिम सराफ,सह सचिव श्रीमति मधुवाला, प्रचार मंत्री वंदना जैन,सह प्रचार मंत्रीश्रीमति सुरभि जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमति दीप्ति जैन,सदस्य नीलू जैन,आदि ने अतिथियों को औषधि पौधे सहित गमलें भेंट कर स्वागत किया।शिविर में प्रमुखतः डॉ.राहुल राजपूत,डॉ.सुधीर,डॉ.शिवानी,एवं कु.राधा कु.रिंकी, कु.अंजली,हिना,मुकेश,जषवंत,बंटी का सहयोग सराहनीय रहा।


अंत में सभी सहयोगियों का आभार कोषाध्यक्ष सौरभ विद्यार्थी ने मानते हुए कहा कि दमोह के नागरिकों के लिए प्रमुख रूप से ख्याति प्राप्त डॉक्टरों की उपस्थिति के साथ उनके परामर्श का लाभ सभी को मिला।निःशुल्क शिविर में अनेक गणमान्य नागरिकों डॉक्टरों व मरीजों के साथ जनप्रतिनिधियों के मीडिया की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *