Spread the love

दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव में अस्थाई फूड स्टॉल्स एवं अभाना में किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।कार्यवाही में नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव में चाट फुल्की सेंटर, फास्ट फूड सेंटर, आइसक्रीम कॉर्नर, अचार, नमकीन विक्रय दुकान, चाय नाश्ता सेंटर का निरीक्षण किया गया।

सभी खाद्य दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए। खाद्य दुकानों पर बिक रही खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से तैयार कर ग्राहकों को बेचने के निर्देश दिए गए एवं खुले में खाद्य सामग्री का भंडारण एवं विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। अखाद्य फूड कलर का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *