Spread the love

गगन भेदी जयकारो के साथ मासिक महाआरती का आयोजन हुआ

दमोह। 
कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में मासिक महाआरती संपन्न की गई। समापन के उपरांत दमोह एडीएम मैडम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित जन्म समुदाय से कहा कि नशे से दूरी है जरूरी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव आरती सिंह जी ने कहा साधना सर्वोपरि है लेकिन परोपकार के बिना साधना अधूरी है हमें समाज में फैली हुई विकृतियों को दूर करना है समाज को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है आज भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़कर लाखों परिवार नशा मुक्त होकर खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल जी ने कहा कि गुरुवर ने विश्व के सभी मानव के प्रमुख तीन कर्तव्य बताए हैं अपने धर्म की रक्षा करना दूसरों के धर्म का सम्मान करना अपने समाज की अपने सामार्थ के हिसाब से सेवा करना एवं अपने राष्ट्र की रक्षा करना आज समाज में विभिन्न प्रकार की विकृतियां फैली है उन विकृतियों को दूर करने के लिए गुरुवर ने हमें तीन विचारधाराए प्रदान की हैं उन पर चलकर हम समाज की उन विकृतियों को दूर कर सकते हैं क्योंकि जब तक हमारा राष्ट्र सुरक्षित नहीं है ना हम सुरक्षित हैं ना हमारा धर्म सुरक्षित है समाज में फैली जातिवाद छुआछूत भ्रष्टाचार जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए गुरुवर ने हमारा मार्गदर्शन किया है गुरुवर ने कहा है कि जब तक हम अपने आहार व्यवहार एवं विचारों में परिवर्तन नहीं करेंगे तब तक हमारा जीवन सफल नहीं बनेगा हमें सात्विक आहार करना चाहिए जिससे हमारे अच्छे विचार आए और अच्छे विचार से हमारे अच्छे कार्य अपने आप हो जाएंगे जिससे संस्कारबान व्यवस्थित समाज की कल्पना की जा सकती है।

इसी कड़ी में संभागीय सचिव बहन साधना सेन जी ने कहा कि गुरुवर श्री समाज के लिए नशे मांस से मुक्त चरित्रवानों का जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिससे समाज में फैली कुरीतियां से समाज को बाहर निकाला जा सके। इसी कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर जी ने कहा कि आज भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन परम पूज्य गुरूवर श्री शक्तिपुत्र भगवान ने समाज कल्याण के लिए जन-जन के कल्याण के लिए किया है जिससे समाज को नशे मांस से मुक्त करके धर्म आध्यात्मिक की ओर बढ़ाया जा सके जिससे समाज ब्रह्म मुहूर्त में उठ करके मां की साधना करें मां की आराधना करें जिससे पूरे दिन की दिनचर्या अच्छी कार्यों में पर्रिणत होती है। भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अजमेर सिंह जी ने कहा कि शक्तिपुत्र भगवान ने जो नशा विरोधी जन आंदोलन चला रखा है इसको और गति देने की आवश्यकता है कि जो शराब माफिया है जो आज समाज के लिए जो नशा परोसा जा रहा है इस नशे से युवा पीढ़ी का पतन हो रहा है एवं युवा नशे की दलदल में और ग्रसित होते जा रहे हैं जिससे आगे आने वाले युवा पीढ़ी का पूरा भविष्य बर्बाद होता चला जा रहा है इस नशे को रोकना ही हमारा धर्म कर्म और कर्तव्य बनता है। मंच का संचालन संभागीय सचिव संजय पटेल जी ने किया एवं आए हुए सभी मां के भक्तों का आभार व्यक्त संभागीय संगठन मंत्री पंडित राकेश तिवारी जी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *