
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दहेज प्रताड़ना का एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। सीनीयर कांग्रेस लीडर महेंद्र सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलु हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया है। चौहान की पत्नी बैंक में मैनेजर हैं, बैंकर पत्नी ने अपने नेता पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है, कि नेता पति ने दहेज में दो करोड़ रुपए मांगे और पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता महेंद्र सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी दूसरी पत्नी शिखा सिंह ने चौहान के खिलाफ हबीबगंज थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज करवाई है। खास बात ये भी है, कि पत्नी और पति दोनों की ये दूसरी शादी है, और इस शादी को 19 साल हो चुके हैं।
पत्नी उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है – महेंद्र सिंह
वहीं मामले को लेकर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह का कहना है कि, पत्नी उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है, जब उन्होंने तलाक का नोटिस दिया तब पत्नी ने ये एफआईआर करवाई है, वहीं, पत्नि शिखा ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनके पति ने जान से मारने की कोशिश की, पति ने एक दिन मुझे जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर मेरी हालत बिगड़ने लगी और मैं बेहोश हो गई, जब मुझे होश आया तो मैं अस्पताल में थी। पीड़िता पत्नि शिखा ने पुलिस को बताया है कि, उनका बेटा हॉस्टल में रहता है, और वह भोपाल में अकेली रहती हैं। उन्हें अपने पति से जान का खतरा है, जिनके पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं। मामले में पुलिस अफसरो का कहना है कि महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही जांच पूरी कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताया गया है की दंपत्ति के बीच जारी यह विवाद 9 फरवरी को काफी बढ गया था। पत्नि शिखा का आरोप है कि दोपहर 2 बजे उनके पति ने घर में उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकालकर गेट पर ताला लगा दिया और धमकी दी कि अगर मायके से 2 करोड़ रुपये और कार लेकर नहीं आई तो जान से मार दूंगा। तुम ऑफिस जाती हो, रास्ते में तुम्हारे साथ कुछ भी कर सकता हूं। पुलिस इन आरोपों की भी जांच की बात कह रही है।
