दमोह। रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर न्यू होप फर्टिलिटी आईवीएफ रिसर्च सेंटर भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में निःसंतान दंपत्ति हेतु निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक पल्लवी क्लीनिक गार्ड लाइन में किया जाएगा। इस निःशुल्क में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःसंतान दंपतियों के लिए परामर्श दिया जाएगा। रोटरी क्लब दमोह द्वारा दमोह जिले के समस्त निःसंतान दंपतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में शामिल होकर निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाएं।

