Spread the love

इन्दौर। लोकायुक्त पुलिस ने एक ट्रैप कार्रवाई आयोजित कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक-1 संयोगितागंज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी राजकुमार चेलानी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार “द इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल” के संचालक रवि जायसवाल निवासी इदरिस नगर ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते बताया था कि उनके स्कूल की एक पालक द्वारा की गई शिकायत के निराकरण के एवज में आरोपी प्राचार्य द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत सत्यापन पश्चात पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय के निर्देशन में ट्रैप दल गठित किया गया। और दल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक-1 संयोगितागंज परिसर में ही शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *